Thursday, July 23, 2026

उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोगों की मौत की आशंका

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपूर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रामनगर से उधमपूर जा रही एक बस के पलटने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मोके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा उधमपूर जिले के रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवाहन की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

15 से 20 लोगों की मौत की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बचाव अभियान तेजी से चल रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

केंद्रीय मंत्री स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही टीम के संपर्क में हैं। सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर राहत कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटी हुई हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर