Thursday, July 23, 2026

हजारीबाग में जुलूस मार्ग का डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हजारीबाग: जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार को शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान वह शहर के विभिन्न जुलूस मार्गों का जायजा लेती नजर आई. साथ ही सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की. हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए पूरे देश में विख्यात है, यह पहली बार है जब झारखंड की डीजीपी ने स्वयं हजारीबाग पहुंच प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में डीजीपी ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। डीजीपी ने जोर देकर कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश

इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम सुनिश्चित किए जाएं।

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जहां भी उन्हें व्यवस्था में कमी या सुधार की आवश्यकता लगी, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए और जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा। डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय रामनवमी को लेकर कोई लापरवाही बरतने को तैयार नहीं।

मीडिया से बातचीत में कहा

इस मौके पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान छोटी बातों को अनावश्यक महत्व देने के बजाय शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग की रामनवमी हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक रही है और प्रशासन इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीजीपी ने दोनों समुदायों से मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि वे हजारीबाग की रामनवनी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें: चतरा के पोस्तिया गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रशासन ने भरोसा जताया है कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी हजारीबाग की रामनवमी शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न होगी। डीजीपी के रामनवमी रूट के निरीक्षण के दौरान उनके साथ बोकारो रेंज के आईजी सुनील भक्कर, DIG अंजनी झा, हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन समेत जिले के पुलिस विभाग के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

त्योहारों को लेकर बढ़ाई गई चौकसी

आगामी त्योहारों और जुलूसों को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। डीजीपी का यह दौरा हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे प्रशासन को जुलूस के दौरान बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर