Saturday, August 1, 2026

चतरा के पोस्तिया गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन तस्कर गिरफ्तार

चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने फैक्ट्री पर धावा बोलकर 5 लाख रुपए की नकली शराब बरामद की साथ ही तीन शातिर तस्करों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार होने वालों में अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव शामिल हैं, हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव फरार होने में सफल रहा।

इस शराब को झारखण्ड से बिहार की सीमाओं को पार कर दुगने दामों पर बेचे जाने की तैयरी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे। मौके से बोतले सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है।

गिरिडीह में एम्बुलेंस में लगी भीषण आग

जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को 108 एम्बुलेंस सेवा की एक सरकारी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही पलों में आग की भयानक लपटों में बदल गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में बैटरी में तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर