Monday, July 20, 2026

हज़ारीबाग में मत्स्य विभाग कार्यालय परिसर में संदेहास्पद स्थिति में मिला शव, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

हज़ारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय परिसर से सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने परिसर में खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके कारण शुरूआती जांच में घटना के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें : हंगामे के साथ हुई संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत, लोकसभा में जोरदार नारेबाजी, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

पुलिस के अनुसार मृतक के शव पर चोट के निशान के निशान मौजूद हैं, जिसके कारण पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है. वहीं पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है. ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके. पुलिस आसपास के लोगों से भी मृतक की पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है ताकि घटना की परिस्थितियों का पता चल सके.

लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

हजारीबाग में हाल के दिनों में अज्ञात शव मिलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. सोमवार को मिले शव से पहले भी तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है. पहला मामला टाउन स्टेशन के पास मालगाड़ी से बरामद हुआ था. दूसरा शव हीराबाग क्षेत्र में मिला. तीसरा शव चुरचू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. चौथा शव सोमवार को शहर के मत्स्य विभाग परिसर में मिला. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्य़शैली को लेकर सवाल उठाया है.

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है, तो वे संबंधित थाना से संपर्क कर शव की पहचान में सहयोग करें. साथ ही घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर