नई दिल्ली : सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया. राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई दोनों सदनों की कार्यवाही में पहले दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदन के पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और सदन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई. इसमें कांग्रेस के पवन खेड़ा ने शपथ ली. वह पिछले महीने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : SIR को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, हर घर व्यक्ति तक पहुंचे जानकारी, प्रवासियों व आदिवासियों पर विशेष फोकस
12 बजे तक लोकसभा स्थगित
लोकसभा में विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाया. विपक्षी दलों ने चंदा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आ गए और चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान विपक्षी दलों के सदस्य चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ तख्तियां लहराते भी नजर आए.
स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की परंपरा का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. उन्होंने प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि कार्यवाही चलने दें. सभी सदस्यों को मौका दिया जाएगा. हालांकि, स्पीकर की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और हंगामा जारी रहा. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
राज्यसभा में पेपर लीक का मुद्दा
इधर राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चंदा चोरी तो है ही, उसके समर्थक उधर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा है. हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर आए हैं. वहां लाठी चार्ज कर दिया है.


