न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद भी अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है. अब तक केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल है. इनको मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण से बाकी के मंत्री पद अब भी खाली है. सूत्रों के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होने की संभावना है.
Highlights:
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
भाजपा सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में कुल 33 सदस्य हो सकते हैं. जिसमें स्वपन दासगुप्ता को एक महत्वपूर्ण मंत्री पद मिल सकता है. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता राश बिहारी से विधायक हैं. राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वहीं, सीएम शुभेंदु ने पहले ही उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी हैं. सूत्रों की माने तो स्वपन दासगुप्ता को शिक्षा मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं इनके साथ तपस रॉय को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़े: पटना एयरपोर्ट में यात्री के बैग से मिले 7 जिंदा कारतूस, आरोपी को गिरफ्तार कर बढ़ाई सुरक्षा
संभावित मंत्रियों की सूची
नई सरकार बनने के बाद अनुभवी राजनेता ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार संभाला है. नए अध्यक्ष के चुनाव तक उन्हें विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करना हैं. वहीं उन्होंने नए विधायकों को शपथ भी दिलाई है. भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बार उन्हें कोई महत्वपूर्ण मंत्री पद नहीं मिलेगा. वहीं संभावित कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शंकर घोष, रुद्रनील घोष, शरद्वत टुडू, प्रणत टुडू, रूपा गंगोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, चंदना बाउरी, जगन्नाथ चटर्जी, अशोक डिंडा और सुब्रत मैत्रा शामिल हैं. हालांकि, अबतक इसकी जानकारी नहीं है कि कौन मंत्री होगे.
5 मंत्रियों का विभाग
गौरतलब है कि अब तक 5 विभागों का प्रभार वितरित हुआ है. जिसमें दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विकास विभाग और कृषि विपणन विभाग का मंत्री बनाया गया है. अग्निमित्र पाल को महिला, बाल कल्याण, नगर एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है. निशित प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास एवं खेल विभाग का प्रभार मिला है. अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग का प्रभार दिया गया है. वहीं, खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक मामलों के विभाग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


