Wednesday, July 22, 2026

पटना एयरपोर्ट में यात्री के बैग से मिले 7 जिंदा कारतूस, आरोपी को गिरफ्तार कर बढ़ाई सुरक्षा

पटना: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए. जिससे पूरे एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. CISF के जवानों में तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में लिया. वहीं इसके साथ ही अन्य मामले को लेकर चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग से कारतूस का खोखा भी मिला. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट सुरक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया.

पुणे निवासी है आरोपी 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष तिवारी महाराष्ट्र के पुणे अंतर्गत फुरसुंगी निवासी के रूप में हुई है. जहां शनिवार को सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके अंदर से 7 जिंदा कारतूस मिले है. जिसे लेकर उन्होंने आरोपी से वैध दस्तावेज और स्रोत के बारे में पूछताछ की, लेकिन आरोपी ने कारतूस रखने से जुड़े वैध दस्तावेज को लेकर कोई जवाब नहीं दिया.

वहीं बैग की तलाशी के दौरान उसका पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पुणे के पते की पुष्टि की. जिसके बाद CISF ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़े: झारखंड में 31 मई को 50-60 किमी दर से तेज हवा चलेगी, आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि कारतूस उसके बैग में कैसे पहुंचे और इन्हें मुंबई ले जाने का उद्देश्य क्या था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उसके बैग से बरामद सभी कारतूसों और सामान को जब्त कर लिया.

महिला के बैग से मिला 1 खोखा

एयरपोर्ट में शनिवार को एक और महिला के बैग से कारतूस का एक खोखा मिला है, जिस कारण से सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगी. सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि एयरपोर्ट आते समय उसे रास्ते में यह खोखा गिरा पड़ा मिला था. जिसे उसने उठाकर अपने बैग में रख लिया था. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन दोनों मामलों की कड़ियों को जोड़ते और गंभीरता से  लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर