Friday, July 31, 2026

10 साल के प्रेम संबंध का खूनी अंत, प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में बीते 19 जुलाई को बढ़गढ़ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक कुजूर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी रंजिश का नहीं, बल्कि 10 साल पुराने प्रेम संबंध, अवैध रिश्ते और बच्चे को पाने की सनक का नतीजा थी। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मार्टिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो देसी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : खूंटी में एसीबी के हत्थे चढ़ी महिला थाना प्रभारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

SIT ने हत्याकांड का किया खुलासा

इस मामले का खुलासा को लेकर गुरूवार को एसपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया।

10 वर्षों से प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, पलामू निवासी चश्मा व्यवसायी मार्टिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान का अपनी दुकान में काम करने वाली एक आदिवासी युवती से पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई। बाद में युवती के परिजनों ने उसकी शादी सिमडेगा निवासी नौकरीपेशा युवक दीपक कुजूर से करा दी। शादी के करीब चार माह बाद बच्चे का जन्म हुआ।

बच्चे को पाने की चाहत

जांच में सामने आया कि मार्टिन अख्तर उस बच्चे को हर हाल में अपने पास रखना चाहता था। इसी मकसद से उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पहले सिमडेगा में हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन मौका नहीं मिलने पर वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब दीपक अपनी ससुराल रमकांडा से मोटरसाइकिल पर सिमडेगा लौट रहा था। भंडरिया-बढ़गढ़ मार्ग स्थित सालो जंगल के पास आरोपियों ने उसे रोककर गोली मार दी।

हमले के दौरान दीपक ने अपनी जान बख्श देने की गुहार लगाते हुए बच्चे को सौंप देने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे गोलियों से भून दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर