Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका में बस एक्सीडेंट कवरेज के दौरान मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

न्यूज डेस्क : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम हुए एक हादसे में NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब न्यूज टीम एक दूसरे एक्सीडेंट की रिपोर्टिंग कर रही थी. 

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर शाम करीब 7 बजे से कुछ पहले गिरा. उस समय NBC4 की एंकर कोलीन विलियम्स लाइव थीं. उन्होंने ऑन एयर ही बताया कि उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. कुछ सेकंड के लिए वो खुद भी संभल नहीं पाईं और उनकी आवाज कांपती हुई सुनाई दी. इसके बाद चैनल की लाइव कवरेज अचानक रोक दी गई.

इसे भी पढ़े: Fatty Liver से Diabetes का खतरा? जानिए दोनों बीमारियों का सीधा कनेक्शन और बचाव के तरीके

बस हादसे की कवरेज

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में हुई. हेलिकॉप्टर एक स्टोरेज फैसिलिटी के पास पार्किंग एरिया में गिरा. उसी समय टीम पास में हुए एक बस हादसे को कवर कर रही थी, जिसमें पहले ही दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे. हेलिकॉप्टर गिरने के बाद एक और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी हालत साफ नहीं हो पाई है.

आखिरी पल का वीडियो

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हेलिकॉप्टर के अंदर से रिकॉर्ड हुआ है. इसमें हेलिकॉप्टर हादसे वाली जगह के ऊपर उड़ता दिखता है. फिर अचानक कैमरा तेज़ी से हिलता है और हेलिकॉप्टर नीचे गिरता नजर आता है. इससे लगता है कि सब कुछ बहुत जल्दी हुआ और पायलट को संभलने का मौका नहीं मिला.

रेस्क्यू और जांच जारी

हेलिकॉप्टर एक मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पास गिरा. टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे चार गाड़ियां और दो स्टोरेज कंटेनर जल गए. मौके पर 50 से ज्यादा दमकलकर्मी पहुंचे और कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया. हेलिकॉप्टर लगभग पूरी तरह तबाह हो चुका है. अब मलबा हटाकर यह पता लगाया जा रहा है कि उसमें कितने लोग सवार थे.

इस पूरे मामले की जांच अब NTSB और FAA जैसी एजेंसियां करेंगी. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं है. लेकिन इस घटना ने दिखा दिया कि लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जोखिम कितना बड़ा हो सकता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर