Wednesday, September 16, 2026

रांची के भुतहा तालाब में बनेगा 45 फीट ऊंचा इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल

राँची: राजधानी के भुतहा तालाब में श्री दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां 1926 से हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस बार यहां काल्पनिक मंदिर के डिजाइन पर पूजा पंडाल बनाया जाएगा और पंडाल को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाया जाएगा। पंडाल की ऊंचाई 45 फीट और लंबाई 35 फीट होगी। इसमें 13 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा बनाने का काम मूर्तिकार रामपाल को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची के रिम्स में पहली बार 250 छात्रों का हुआ एडमिशन, इस साल बढ़ी थी 100 सीटें

पंडाल और बाकी का काम पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली कर रहे है। पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह ने बताया कि साज सजावट, लाइटिंग, साउंड, तोरणद्वार, प्रतिमा, पूजन सामग्री समेत अन्य चीजों पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। वहीं पंडाल की सुरक्षा में CCTV कैमरा, सुरक्षा गार्ड और वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे।

श्री दुर्गा पूजा समिति में कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू और रमेश सिंह हैं। वरिष्ठ संरक्षक कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिकू, गोपाल पारिक, राजकुमार गुप्ता, दीप सिंह और राजेश साहू हैं। संरक्षक करण साहू और विशाल कृष्णा हैं। समिति की अध्यक्ष उमा सुल्तानिया, महामंत्री मनीष सेठी और कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह हैं। पूजा के आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह) हैं। इनके साथ गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोला सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, संजय साहू, सौरव राय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक और नमन भारतीय समेत अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर