Friday, July 31, 2026

खूंटी में एसीबी के हत्थे चढ़ी महिला थाना प्रभारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रांची : एसीबी झारखंड की टीम ने गुरूवार को एक कार्रवाई में खूंटी में AHTU सह महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि महिला थाना प्रभारी ने एक केस से नाम हटाने के नाम पर रिश्वत में पांच लाख रूपए की मांग की थी. इस संबंध में एसीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खूंटी निवासी श्याम कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त कर दर्ज हो मुकदमा, जेल भेजे सरकार : आदित्य साहू

4.50 लाख रूपए मांगी थी रिश्वत

दर्ज शिकायत में श्याम कुमार ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ AHTU थाना में दर्ज मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. केस से नाम हटाने के लिए महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा ने कुल 4.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद मामले का सत्यापन में सही पाए जाने के बाद एसीबी ने तय रणनीति के तहत गुरूवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त थाना प्रभारी को दी, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया. बता दें कि सुलेखा कुमारी रांची के कोतवाली और आरगोड़ा थाना में भी पदस्थापित रह चुकी हैं.

पूर्व में कई हो चुके हैं गिरफ़्तार

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर