Wednesday, September 16, 2026

रांची में रेलवे की जमीन पर स्थित मामा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस एवं लोगों में झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के हरमू बायपास रोड स्थित बने मामा नगर में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे की जमीन पर बने मकानों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का बस्ती के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान प्रशासन और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। विरोध कर रही महिलाओं की ओर से प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पिछले 5 सालों में एससी-एसटी एक्ट के 1,000 से अधिक मामले लंबित, दो महीने में निपटारे का निर्देश

इससे पहले मंगलवार को हुई कार्रवाई में भी प्रशासन ने लगभग एक दर्जन बुलडोजर की मदद से बीस से अधुिक घरों को तोड़कर उन्हें अतिक्रमणमुक्त किया था. हालांकि इस कार्रवाई के विरोध में बस्ती के लोगों व महिलाओं ने बायपास सड़क  पर उतर उसे जाम कर दिया था, जिसके कारण बिरसा चौक-हरमू बाईपास रोड पर स्थित डीपीएस चौक के समीप जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. बाद में शाम को बुलडोजर के वापस लौट जाने के बाद मामला शांत हुआ था लेकिन आज बुधवार को एक बार फिर से प्रशासन की टीम के पहुंचने पर बस्ती के लोग भड़क गए.

बुधवार को भी जैसे ही निगम के बुलडोजर और पुलिस बल एचईसी की सीमा के भीतर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने पहुंचे, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.  महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत सैकड़ों लोग सड़कों पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बाईपास रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया. इसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई. जाम में फंसी कई स्कूल बसों के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल को जाम हटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर