Sunday, November 1, 2026

13 सितंबर को डोरंडा में हुई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला में 13 सितंबर की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, घटना के बाद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में सड़क हादसे में ट्रेलर के पहियों में फंसा बाइक सवार, काफी दूर तक घसीटता ले गया वाहन

FotoJet 2026 09 16T102749.198

ग्वाला टोली निवासी सोयम गद्दी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में लाइन मोहल्ला निवासी मो. सज्जू समेत करीब 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से जावेद अनवर ने छोटू गद्दी, संजर खान और मो. अफाक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जावेद अनवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह अल्ताफ अंसारी हत्याकांड का गवाह है। उसके अनुसार, 13 सितंबर की रात उसके घर के बाहर करीब छह राउंड फायरिंग की गई। आरोप है कि छोटू गद्दी, संजर खान और मो. अफाक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके की जांच की। घटनास्थल से पांच खोखा और एक कारतूस बरामद किया था

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर