Saturday, October 31, 2026

चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ को चार दिनों से लापता नगवां के तिलक यादव के परिजनों ने किया जाम, तलाश में जुटी पुलिस

चतरा: झारखंड के चतरा में स्थानीय लोगों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ को न्यू कोर्ट मोड़-विकास भवन चौक के समीप जाम कर दिया है. स्थानीय लोग नगवां मोहल्ला निवासी टेम्पो चालक तिलक यादव के बीते चार दिनों से लापता होने को लेकर आक्रोशित हैं और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द सुरक्षित ढूढ़ने की मांग कर रहे हैं. इस आंदोलन में टेंपो चालक संघ के सदस्य भी शामिल हो गए हैं. वहीं सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई.

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक बीते 13 सितंबर को टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. तिलक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद से पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन चार दिनों के बाद भी लापता टेंपो चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए.

इसे भी पढ़ें: 13 सितंबर को डोरंडा में हुई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

इधर छानबीन के क्रम में सदर थाना की पुलिस ने शहर से सटे धमनिया इलाके से तिलक का टेंपो लावारिस हालत में बरामद किया है. टेंपो मिलने के बाद पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से तिलक की तलाश में जुटी है और उनके मोबाइल समेत अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है. टेंपो चालक संघ ने एसपी और एसडीपीओ से तलाश अभियान तेज करने की मांग की है. वहीं जाम की सूचना पर SDPO सन्नी वर्धन और ASI दुखीराम महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर