Wednesday, July 22, 2026

बिहार में BJP जल्द मुख्यमंत्री पद पर लेगी अंतिम फैसला, चेहरे को लेकर बैठकों का दौर जारी : सम्राट चौधरी

पटना: बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर जारी है और अगले कुछ दिनों में बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। बीते 12 घंटों के अंदर सम्राट चौधरी दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें सरकार गठन और सीएम फेस को लेकर चर्चा की गई।

सीएम फेस पर BJP का फैसला अहम

बैठक के बाद बाहर आए विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है। इसके बाद एनडीए की बैठक में इस पर अंतिम सहमति बनेगी। वहीं संजय झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है, जिससे राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपना इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन तारीखों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: SI अनुपम कच्छप हत्याकांड के आरोपियों की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को सुनवाई

विधायकों को पटना में रहने का निर्देश

बीजेपी और जदयू के सभी विधायकों को फिलहाल पटना में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में सरकार गठन और नेतृत्व से जुड़े सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इधर पटना में निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है, “बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल और ना ही फिर से दंगा-फसाद चाहिए, आपके परछाई स्वरूप निशांत कुमार चाहिए।” ये पोस्टर सीएम हाउस और जदयू कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं, जिससे राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है। बिहार में नई सरकार को लेकर लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। अब सबकी नजर एनडीए की अगली बैठक और सीएम फेस के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर