Wednesday, July 22, 2026

बिहार सरकार घर तक राशन पहुंचाकर लाखों लोगों को देगी फायदा, नए नियम की तैयारी शुरु

बिहार: सरकार लाखों राशन कार्डधारियों के लिए नया नियम लाने वाली है. इसके लागू होने के बाद लोगों को डीलर की दुकान के बाहर लंबी लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से नई व्यवस्था की प्लानिंग की जा रही है. जिससे राज्य के लाखों बुजुर्गों और गरीबो को फायदा होगा. सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए सभी जिलों से लिस्ट की मांग की है.

जिलों से मांगी गई सूची

जानकारी के अनुसार, बिहार के सीएम योग्य परिवारों के घर तक राशन पहुंचाने की प्लानिंग कर रहे है. इस नए नियम से राज्य के लाखों बुजुर्गों और गरीब परिवार को फायदा होगा. विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों से लिस्ट की मांग की है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले राशन कार्डधारकों की संख्या लगभग 6 लाख 87 हजार के आस-पास है. वहीं इनके परिवार में 28 लाख के आस-पास कंज्यूमर हैं.

इसे भी पढ़े: रांची में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई शुरु, 1 रात में 30 से अधिक अपराधी धराएं

सरकार पहुंचाएगी मुफ्त राशन

बिहार सरकार की ओर से यह फैसला उन राशन कार्डधारी के लिए लिया गया है, जिनके परिवार में कोई भी सदस्य 80 साल से कम आयु का नहीं है, उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. वहीं जिलों से ऐसे परिवारों का लिस्ट तैयार करने  का आदेश दिया गया है. ताकि ऐसे परिवारों को घर बैठे ही उनके कोटे का अनाज दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एक्शन मोड पर है.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत व्यवस्था लागू

जानकारी के अनुसार, पहले इस नियम को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया जाएगा. सबसे पहले इसे 3 जिलों में शुरू किया जाएगा. जिसके बाद व्यवस्था और नतीजों को लेकर समीक्षा की जाएगी. सब कुछ सही रहने पर इस नई योजना को पूरे बिहार में लागू किया जाएगा. सरकार की यह पहल बुजुर्गों और गरीब परिवारों के लिए काफी राहत भरी होगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर