Sunday, November 1, 2026

JPSC छापेमारी मामले में CID का बढ़ा शिकंजा, हिरासत में ली गई श्वेता गुप्ता से देर रात तक हुई पूछताछ

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार शाम को जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी के बाद हो रही जांच में जांच एजेंसी सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्वेता गुप्ता को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते ने दिया इस्तीफ़ा, CID ने JPSC परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL के ऑफिस को किया सील

सूत्रों के अनुसार, CID अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। जांच टीम परीक्षा प्रक्रिया, परिणाम तैयार करने की प्रणाली और उससे जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में JPSC की परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। इससे पहले सीआईडी की टीम छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले चुकी है।

बताया जा रहा है कि सीआईडी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ने पर राज्य सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CID को सौंपी। अब जांच की दिशा और हिरासत में पूछताछ से यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे तथा कार्रवाई हो सकती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर