Wednesday, October 28, 2026

रांची में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई शुरु, 1 रात में 30 से अधिक अपराधी धराएं

रांची: रांची में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए रांची पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है. इस अभियान के तहत पुलिस की ओर से पिछले 24 घंटे में 30 से भी अधिक अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. साथ ही 135 से अधिक लंबित वारंट का निष्पादन भी कर दिया गया है. इससे पहले चरण में पुलिस ने 100 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही 220 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया था. ये पुलिस की अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

ऑपरेशन प्रहार चलाने का उद्देश्य 

सीनियर एसपी राकेश रंजन ने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई है, जिसे बीच-बीच में निश्चित समयावधि पर दोबारा एक्टिव कर देर रात तक चलाई जाती है. वहीं सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी की अगुवाई में रांची में इस अभियान के तहत गंभीर मामलों में फरार 30 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की एक बड़ी टीम पिछले 24 घंटे से लगातार काम कर रही थी.

इसे भी पढ़े: सीएम सम्राट चौधरी ने 31 मई तक शिक्षकों की छुट्टी पर लगाई रोक, जाने क्यों लिया फैसला

दूसरे चरण में फरार आरोपी धराएं

ऑपरेशन प्रहार के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में रांची पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी और फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा है. वहीं कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार थे. इस अभियान में जिले के सभी एसपी, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर