Thursday, November 5, 2026

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बांग्ला में आए ईमेल से मचा हड़कंप

रामगढ़ : रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। रामगढ़ एसपी को बांग्ला भाषा में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गए। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. धमकी की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई।

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी कार्यालय के घेराव व प्रदर्शन के तत्काल बाद कांग्रेस कार्यालय का भाजपा करेगी घेराव

न्यायालय भवन के सभी कक्षों, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र, गलियारों, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित हर संवेदनशील स्थान की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।एहतियात के तौर पर न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस की जांच जारी 

रामगढ़ पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस, सर्वर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि न्यायिक कार्य सामान्य रूप से चलते रहें और आम लोगों में किसी प्रकार का भय या अफवाह का माहौल न बने। यदि जांच में कोई ठोस सुराग मिलता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

रामगढ़ का मामला ऐसे समय सामने आया है जब इससे पहले रांची, बोकारो, धनबाद और साहिबगंज की अदालतों को भी ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी हैं। रांची सिविल कोर्ट को वर्ष 2026 में कई बार धमकी भरे ईमेल मिले थे, जबकि बोकारो कोर्ट को जहरीली गैस और बम प्लांट करने की धमकी दी गई थी। सभी मामलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला और अधिकांश मामलों को बाद में अफवाह माना गया। इसके बावजूद पुलिस ऐसी हर सूचना को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर