Thursday, October 29, 2026

रांची: घर में सो रहे जमीन कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, सिर पर वार कर घटना को दिया गया अंजाम

रांची: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई एक निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने घर में अकेले सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है, वह सदर थाना क्षेत्र के निवासी थे।

इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते ने दिया इस्तीफ़ा, CID ने JPSC परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL के ऑफिस को किया सील

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर मंगलवार रात अपने घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुसे और उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

बुधवार सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो रमेश ठाकुर का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर के दो मकान एक-दूसरे के समीप स्थित हैं, जिनमें से एक मकान किराए पर दिया गया है।

पुलिस किरायेदारों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर