Friday, October 30, 2026

सुप्रीम कोर्ट का प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा – हमारा समय न खराब करें

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षा के पेपर लीक को लेकर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया गया था। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।” वकील ने कहा कि छात्र नीट परीक्षा के सही तरीके से आयोजन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार जैसे अहम मुद्दे उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी के पीएम आवास के घेराव पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ‘वे छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं’

‘हमें कोई दिलचस्पी नहीं है’

वकील की बात बीच में ही रोकते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” जब वकील ने कहा कि ऐसे वीडियो हैं जिनमें पुलिस की ज्यादती दिख रही है तो सीजेआई ने कहा, “हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।” इससे पहले मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और कहा था, “कोर्ट को इसमें न घसीटें।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर