खूंटी : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के जियारप्पा स्थित बिरसा हॉस्पिटल में कथित तौर पर गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाए जाने के बाद महिला मरीज बुधन देवी की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम ने अस्पताल और मृतका के परिजनों से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी की पड़ताल कर रहा है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो टेंपो से भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद
जांच के लिए पहुंची एसडीओ
एसडीओ ने बिरसा हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी), वार्ड और पैथोलॉजी में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने ओटी, वार्ड और पैथोलॉजी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। हालांकि सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में एमरजेंसी और ओटी पहले की तरह चालू रहेंगे। अस्पताल पर लगे आरोप के वाद अस्पताल प्रबंधन को शॉकॉज कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पथरी की थी शिकायत
इससे पूर्व सोमवार को ही एसडीओ दीपेश कुमारी और सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मृतका बुधन देवी के घर वगडू और विमसर जाकर आवश्यक पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि बगडू गांव की महिला बुधन देवी को पथरी की शिकायत थी। उसे विमसर में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्लड का सैंपल देकर व्लड लाने को कहा। उन्हें जो परची और सैम्पल दिया गया था, उसमें ब्लड ग्रुप ए पोजेटिव अंकित है। आरोप है कि मरीज को ओ पोजेटिव की जगह ए पोजेटिव ब्लड चाट यूनिट चढ़ा दिया गया।
गलत ब्लड के कारण मामला गंभीर
दोवारा जव व्लड की जरूरत पड़ी तो उन्हें खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया। जव सदर अस्पताल में ब्लड मैच कराया गया तव पता चला कि महिला मरीज बुधन देवी का ब्लड ए पोजेटिव नहीं वल्कि ओ पोजेटिव है। इधर महिला की गंभीर स्थिति होने पर रिम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अव महिला की मौत के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इधर विमसर के सीएमओ डॉ अजय नेहरु ने कहा कि ब्लड का सैंपल देकर वुधन देवी के बेटे को ब्लड लाने को कहा गया था और उसने ब्लड रांची के पारस और राज हॉस्पीटल से लाया था। उन्होंने कहा कि बुधन देवी की मौत की घटना के लिए बिम्सार कहीं से जिम्मेदार नहीं है.




