Tuesday, July 7, 2026

Healthy Snacks for Kids: जंक फूड भूल जाएंगे बच्चे, शाम को मांगेंगे ये 5 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क: बच्चों को जंक फूड से हटाकर हेल्दी खाने की आदत डालें>आजकल बच्चों को चिप्स, बर्गर, पिज्जा सबसे ज्यादा भाते हैं। स्वाद में मजेदार तो हैं, लेकिन रोज खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

मम्मियों की सबसे बड़ी टेंशन यही होती है – “बच्चों को क्या दें जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी।”

टेंशन मत लीजिए। घर में मौजूद चीजों से ही आप 5 ऐसे स्नैक्स बना सकती हैं जिन्हें खाकर बच्चे बाहर का फास्ट फूड मांगना ही भूल जाएंगे।

1. सूजी वेजिटेबल चीला: सब्जी खिलाने का सीक्रेट तरीका

बच्चे सब्जी के नाम पर मुंह बनाते हैं? तो उन्हें चीले में खिला दीजिए।

कैसे बनाएं: सूजी में दही, पानी मिलाएं। इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर डालें। तवे पर थोड़े घी में दोनों तरफ से क्रिस्पी सेकें।

रंग-बिरंगा दिखने की वजह से बच्चे इसे केचप के साथ मजे से खा लेंगे।

hq720

2. मसाला मखाना चाट: चिप्स का हेल्दी रिप्लेसमेंट

अगर बच्चे को कुरकुरा चाहिए तो मखाना बेस्ट है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा है।

कैसे बनाएं: घी में मखाने भूनकर क्रिस्पी कर लें। ऊपर से सेंधा नमक, चाट मसाला और हल्की हल्दी डालें। एक्स्ट्रा चटपटा चाहिए तो खीरा, टमाटर और नींबू मिलाकर चाट बना दें।

images 35

3. बनाना ओट्स पैनकेक: मीठे का हेल्दी ऑप्शन

केक-पेस्ट्री की जगह ये ट्राई कराएं।

कैसे बनाएं: ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें पका केला, थोड़ा दूध और शहद मिलाकर बैटर तैयार करें। नॉन-स्टिक पैन पर छोटे-छोटे पैनकेक सेकें।

ऊपर से शहद डालें। ये एनर्जी से भरपूर है और बच्चों को आइसक्रीम जैसा लगेगा।

hq720 1

4. होमेड बेक्ड पोटैटो वेजेस: फ्रेंच फ्राइज का हेल्दी वर्जन

बाजार के फ्रेंच फ्राइज में बहुत ऑयल होता है। घर पर हेल्दी वेजेस बना लीजिए।

कैसे बनाएं: आलू को लंबे स्लाइस में काटें। उस पर जैतून तेल, नमक, काली मिर्च और ऑरेगानो लगाएं। ओवन में बेक करें या तवे पर ढककर क्रिस्पी होने तक पकाएं।

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट – बच्चे तुरंत पसंद करेंगे।

images 36

5. फ्रूट एंड नट्स योगर्ट पार्फे: शाम की ठंडी ट्रीट

गर्मी या शाम की हल्की भूख के लिए परफेक्ट।

कैसे बनाएं: एक गिलास में गाढ़ी दही की लेयर लगाएं। ऊपर आम, केला, सेब, स्ट्रॉबेरी जैसे फल डालें। फिर बादाम, काजू, किशमिश छिड़क दें। मिठास के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं।

देखने में संडे जैसा लगता है इसलिए बच्चे इसे झट से खत्म कर देते हैं।

images 37

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: रात में इन 3 चीजों को खाने से बढ़ता है वजन, सोने से पहले भूलकर भी न खाएं

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर