Wednesday, November 4, 2026

Mismatched Season 4 Shooting Started: जानिए किस दिन आएगी ये वेब सीरीज़

मुंबई: आखिरकार शुरू हुई Mismatched Season 4 की शूटिंग, डिंपल-ऋषि की कहानी का होगा The End।  Netflix की हिट रोम-कॉम सीरीज Mismatched के फैंस के लिए गुड न्यूज आ गई है। शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग ऑफिशियली शुरू हो चुकी है।

लीड एक्टर्स रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने खुद सेट से वीडियो शेयर करके इस बात की पुष्टि की। वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर #DimpShi ट्रेंड करने लगा। अब फैंस को डिंपल और ऋषि की अधूरी कहानी का क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा।

रोहित-प्राजक्ता के वीडियो ने मचाया धमाल

रोहित सराफ ने इंस्टाग्राम पर प्राजक्ता के साथ एक मजेदार BTS वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों सेट पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में दिखा क्लैपबोर्ड बता रहा है कि Mismatched Season 4 की शूटिंग शुरू हो गई है। कैप्शन में रोहित ने लिखा, “DimpShi फैंस, मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है।” पोस्ट के बाद कमेंट में फैंस ने नए सीजन की रिलीज की मांग शुरू कर दी।

सीजन 4 में क्या होगा?

ये Mismatched का आखिरी सीजन होगा। यानी इस बार डिंपल और ऋषि की लव-हेट, दोस्ती और रिश्तों की कहानी अपने फाइनल पड़ाव पर पहुंचेगी।

पिछले 3 सीजन में हमने दोनों की नोकझोंक, प्यार और ग्रोथ देखी। अब देखना होगा कि मेकर्स इस जोड़ी की जर्नी को कैसे एंड करते हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने JAP कांस्टेबल की बर्खास्तगी के आदेश को किया रद्द, कहा – शादीशुदा महिला संग संबंध अपराध नहीं

कास्ट और रिलीज डेट अपडेट

सीजन 4 में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के साथ-साथ पुरानी कास्ट भी लौट रही है।

कास्ट: अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, अभिनव शर्मा, विद्या मालवड़े और रणविजय सिंघा।

ये सीरीज लेखिका संध्या मेनन की किताब _When Dimple Met Rishi_ पर बेस्ड है। इसका पहला सीजन 2020 में Netflix पर आया था और तब से ये यूथ की फेवरेट सीरीज बनी हुई है।

फिलहाल मेकर्स ने सीजन 4 की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो उम्मीद है कि जल्द ही डेट का ऐलान भी होगा।

इसे भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर