Thursday, October 29, 2026

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी की बैठक संपन्न, JPSC में धांधली सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई। बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली आदि मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड भाजपा ने राज्यपाल को हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। आज राज्य में पुलिस के समक्ष हत्या हो रही है, पुलिस कस्टडी में ज्यादती हो रहा है, कानून व्यवस्था से जुड़े ऐसे कई मामले पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम है, किसानों को समुचित खाद बीज कैसे उपलब्ध हो, इस बिंदु पर भी बात हुई। जेपीएससी में धांधली सहित ऐसे तमाम ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के दौरान सांगठनिक विषयों, एसआईआर में पार्टी की भूमिका आदि पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय एवं दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर