Friday, October 30, 2026

बांकीपुर में प्रशांत किशोर को चुनौती देंगे अभिषेक कुमार, भाजपा ने उम्मीदवार का किया ऐलान

पटना : 30 जुलाई को होने वाले बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार अभिषेक कुमार बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार होंगे. मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और लंबे समय से बांकीपुर में एक्टिव हैं. उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी करीबी बताया जाता है.

बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष

अभिषेक कुमार फिलहाल बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं. वहीं अभिषेक बीजेपी पटना महानगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अभिषेक बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे.

बांकीपुर में अन्य उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 13 जुलाई तक नामांकन होगा. इससे पहले राजद ने रेखा गुप्ता को और जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनतादल ने वीणा मानवी को अपना प्रत्याशी बनाया है. रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं और एक कारोबारी रही हैं. वहीं जनसुराज से प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर