Tuesday, November 3, 2026

लोहरदगा में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो टेंपो से भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद

लोहरदगा : जिले में नकली अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मालवाहक टेंपो से भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, शराब बनाने के उपकरण और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: हज़ारीबाग में राहुल दुबे गैंग का दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, पिस्टल और गोलियां बरामद

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू-चांपी मार्ग से दो वाहनों में अवैध नकली अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और छापेमारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कुडू-चांपी मार्ग स्थित टिको मोड़ पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान कुडू की ओर से आ रहे दो नीले रंग के मालवाहक टेंपो को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों चालक वाहन सड़क पर छोड़कर भागने लगे।

दोनों चालकों को वाहन छोड़ भागते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी सुधीर कुमार साहू तथा लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के विश्रामगढ़ निवासी प्रकाश लोहरा के रूप में हुई।

वहीं दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, स्प्रिट, शराब तैयार करने वाली मशीनें, टुलू पंप, रॉयल चैलेंज ब्रांड के कार्टन, स्टीकर, ढक्कन और अन्य पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि इन सामानों का इस्तेमाल नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने के लिए किया जा रहा था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर