Thursday, July 23, 2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, दिल्ली पुलिस भी रही मौजूद

नई दिल्ली: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवल खेड़ा के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद सरमा की पत्नी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने ह कार्यवाई की।

क्या लगाए गए हैं आरोप

पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि उनकी पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन पासपोर्ट हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, फिर तीन पासपोर्ट कैसे संभव है। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि रिंकी भुइयां सरमा के दुबई में दो संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी भी है। उन्होंने इन संपत्तियों की कीमत करीब 52,000 से 53,000 करोड़ रुपये बताई और आरोप लगाया कि इनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। असम विधानसभा चुनाव के तहत 9 अप्रैल को राज्य की 126 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। पवन खेड़ा ने अपने बयान में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे मामला और ज्यादा गरमा गया। उनके बयान के बाद ही यह विवाद गहराया और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। वहीं, चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई का राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी ने ब्रोकर समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर