Saturday, October 31, 2026

चोरी के गहने बेचने निकले चार शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के आभूषण और शराब के साथ गिरफ़्तार

खूंटी : खूंटी पुलिस ने चोरी के विभिन्न कांडों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी जैसे आभूषण, शराब की पेटियां, ताला काटने के औजार, वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में ज्वेलरी दुकान और शराब दुकान में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मुख्य सचिव व जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के आवास पर सीआईडी की छापेमारी, इससे जुड़ा है मामला

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण, शराब की बोतलें, ताला काटने के उपकरण, एक कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए। दीपक कुमार सिंह, मो० अफरोज, बाबू पिल्ले, अजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने नौ जोड़ी चूड़ियां, कई प्रकार के लॉकेट, चेन, अंगूठियां, ताबीज, पायल, मंगलसूत्र, लगभग 40 नग विभिन्न रंगों के स्टोन, ब्लेंडर्स प्राइड शराब की 84 बोतलें, ताला काटने के औजार, एक अर्टिगा कार, चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर