Tuesday, July 21, 2026

रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी ने ब्रोकर समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची: रांची में रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में बड़ खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ब्रोकर और पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर समेत चार लोगों को गिरिफ्तार किया है। जिसका नाम है कार्तिक बढाईक, राज किशोर बढाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा को गिरिफ्तार किया है। इन सभी पर गलत तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री औक फर्जी दस्तावेजों के जरिए सौदे कराने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला

जांच में सामने आया है कि रिम्स से जुड़ी जमीनों की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की जा रही थी। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन के सौदों को अंजाम दिया। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की थी। इस कार्रवाई से पहले एसीबी कई संबंधित अधिकारियों और लोगों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर ही इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

पहले दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी

इस मामले में एसीबी ने 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। यह कार्रवाई झारखंड हाई कोर्ट के आदेश और मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के निर्देश पर की गई थी। एफआईआर में रिम्स प्रबंधन, राजस्व विभाग, रांची नगर निगम, निबंधन कार्यालय, रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) और रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अधिकारियों- कर्मचारियों समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। हाल ही में हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने रिम्स की जमीन पर बने चार मंजिला मकानों और अन्य अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। खास बात यह है कि जिन भवनों को तोड़ा गया, उनका बाकायदा निबंधन और दाखिल- खारिज भी हुआ था। कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर इन मकानों का निर्माण कराया था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जांच का दायरा और बढ़ेगा

एसीबी अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने जमीन का निबंधन और म्यूटेशन किया। साथ ही बिल्डरों और जमीन माफियाओं के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। एसीबी ने संकेत दिया है कि जांच के दौरान जिन सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिससे जमीन घोटाले का पूरा नेटवर्क सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में आग लगने से 13 घर जलकर हुए राख

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर