Saturday, October 31, 2026

पूर्व मुख्य सचिव व जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के आवास पर सीआईडी की छापेमारी, इससे जुड़ा है मामला

रांची : JPSC के पूर्व चेयरमैन और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते के आवास पर सीआईडी ने छापेमारी की है. सीआईडी ने कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि बीते दिनों जेपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में हुई धांधलियों को लेकर जेपीएससी में हुई सीआईडी के रेड से यह मामला जुड़ा है. बता दें कि मंगलवार शाम को हुई छापेमारी के बाद मंगलवार देर रात एल ख्यांगते ने जेपीएससी चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के भाजपा कार्यालय का घेराव करने के दौरान दोनों ओर से हुई अंडेबाजी और पत्थरबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दस्तावेजों को खंगाल रही सीआईडी

WhatsApp Image 2026 07 23 at 15.19.39

बताया जा रहा है कि सीआईडी के साथ रांची पुलिस भी मौजूद है, जो JPSC की ओर से आयोजित हुई विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेजों को खंगालेगी. सीआईडी इससे पहले बुधवार को इस मामले में मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी और कई घंटों की जांच में कई महत्वपूर्ण व संदिग्ध दस्तावेजों को बरामद किया था. इस दौरान कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ की गई थी.

टीडीपीएल कार्यालय में छापेमारी

सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के कार्यालय सहित राज्य के कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्रियों को भी बरामद किया गया है. प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब सीआईडी ने आगे की कार्रवाई कर रही है.

उप परीक्षा नियंत्रक गिरफ्तार

सीआईडी ने पूछताछ के आधार पर आयोग के उप परीक्षा नियंत्रक, गोड्डा में बीएसओ अभय कुमार तिवारी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस संबंध में सीआईडी थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया है. गिरफ़्तार लोगों में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, मो. उस्मान और मो. एबाद भी शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर