Saturday, October 31, 2026

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन पर फिल्म अभनेता कमल हासन की भावुक अपील, क्रिकेटर शिखर धवन ने ये कहा

नई दिल्ली : नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को एक महीने से ज़्यादा हो चुका है. यहां इसके समर्थन में हजारों युवा पहुंच रहे हैं. पिछले तीन-चार दिनों में यहां पुलिस और युवाओं के बीच टकराव देखने को मिला है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे सीजेपी के प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक के दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. इस बीच सीजेपी प्रदर्शन को लेकर कई प्रमुख सेलिब्रेटियों की प्रतिक्रिया और समर्थन भी सामने आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके पड़े बीमार, हुमा कुरैशी पहुंची जंतर मंतर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला ये अधिकार

कमल हासन की भावुक अपील

मशहूर अभिनेता कमल हासन ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थकों से भावुक अपील की है. कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”हमें तभी सुन लेना चाहिए था जब एक बच्चा रोया था. लेकिन हमने तब तक इंतज़ार किया, जब तक हमारे बहुत से बच्चों की जान नहीं चली गई. ऐसी व्यवस्था, जिसमें पढ़ाई की जगह कोचिंग, जिज्ञासा की जगह चिंता और योग्यता की जगह अपराध ने ले ली हो, वह पूरी तरह सड़ चुकी है.”

यह देश की विफलता

आगे उन्होंने लिखा, ”जब किसी देश के बच्चों को जवाब देने के बजाय बैरिकेड और लाठियां मिलें, तो यह उस देश की विफलता है. सोनम वांगचुक, आने वाले समय में इस देश को आपकी नैतिक आवाज़ और मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी. कृपया अपना अनशन समाप्त कर दीजिए. भारत के बच्चों से बस इतना कहना है. आप हम सबमें सबसे बेहतर हैं. आपने अपना कर्तव्य निभाया है. अब देश की बारी है कि वह आपके प्रति अपना कर्तव्य निभाए. ईश्वर करे, आपके सपने हमेशा हमारी विफलताओं से बड़े रहें.”

सीजेपी के प्रदर्शन पर शिखर धवन

वहीं नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ सीजेपी के आंदोलन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ शिखर धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”हमारे युवा हमारे देश का भविष्य हैं. उनके सपनों और आकांक्षाओं को समझना बहुत ज़रूरी है. लेकिन कठिन समय में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं और सरकार पर भरोसा रखना भी उतना ही अहम है. मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य और संयम से निकलता है. भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा.”

जंतर-मंतर पहुंची हुमा क़ुरैशी

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा क़ुरैशी और फिल्म अभिनेता साकिब सलीम भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में बुधवार देर रात दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे. कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर डालते हुए लिखा है,”बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं. यह जनता का आंदोलन है. न्याय और जवाबदेही की मांग के लिए हम सभी को एकजुट होकर इसका साथ देना चाहिए.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर