Thursday, July 23, 2026

तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट लौटी दिल्ली, 7 घंटे हवा में रहा विमान

नई दिल्ली: नई दिल्ली से लंदन जा रहा एयर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौट आया। विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI111 ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरी थी।करीब चार घंटे बाद, जब विमान सऊदी अरब के एयरस्पेस में पहुंचा, तब तकनीकी समस्या के चलते उसे वापस लौटाने का फैसला लिया गया।

7 घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

विमान करीब सात घंटे तक हवा में पहने के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। एयरलाइन ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, विमान में संदिग्ध तकनीकी खराबी के संकेत मिले थे। फिलहाल विमान की पूरी तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दी थीं। इसी के बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के बाद तीसरी बार मिली धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

यात्रियों को हुई असुविधा पर केद

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एयरलाइन का कहना है कि सभी यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार, एयरबस A350-900 (VT-JRF) विमान को इससे पहले 15 मार्च को भी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था। उस समय न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को शैनन की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। एयर इंडिया ने A350-900 विमान का संचालन जनवरी 2024 से शुरू किया है। फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा और तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर