Tuesday, July 21, 2026

साहिबगंज के बाद तीसरी बार मिली धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

धनबाद : धनबाद कोर्ट परिसर को गुरुवार को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह चेतावनी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ कई थानों की टीमें धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचीं। डॉग स्क्वाड के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने परिसर के हर कमरे, गलियारे, पार्किंग और हर कोने की बारीकी से जांच की। हालांकि, घंटों की तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, न्यायिक कार्य हुआ बाधित

इस संबंध में सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वाड के जरिए धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर पूरे परिसर की जांच की गई. शुरूआती जांच में यह ऑक्स मेल है और फिलहाल इसमें कोई तथ्य नहीं दिख रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है. उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम लगी हुई है.

साहिबगंज कोर्ट को भी मिली धमकी

साहिबगंज जिले के व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.यह सूचना सुबह करीब 11:30 बजे सामने आई, जिसके बाद एहतियातन सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता तुरंत कोर्ट भवन से बाहर निकल गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल एसपी अमित कुमार सिंह को दी गई.सूचना मिलते ही एसपी खुद न्यायालय पहुंचे और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर स्थिति की समीक्षा की. सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर