Sunday, September 13, 2026

अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन की बारी, “क्राइम पेट्रोल” को मिलेगा नया होस्ट

मनोरंजन डेस्क: छोटे परदे के चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब शो में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। अजय देवगन 31 अगस्त से इस शो की कमान संभालते दिखाई देंगे। इससे पहले अभिनेता अनूप सोनी लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करते रहे हैं और उनकी आवाज इस शो की खास पहचान बन गई थी। अजय देवगन के शो से जुड़ने के बाद दर्शकों में भी इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें : दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की

नए प्रोमो में अजय देवगन

‘क्राइम पेट्रोल’ के नए प्रोमो में अजय देवगन बिल्कुल नए अंदाज में देखाई दे रहे और प्रोमो में वे बताते हैं कि ज्यादातर जुर्म हमारे आसपास के या जान-पहचान वाले लोग ही करते हैं। प्रोमो के आखिर में वे अपना खास डायलॉग बोलते हैं “मैं रहूंगा आपके साथ”। अजय देवगन इस नए सीजन के लिए कई एपिसोड शूट भी कर चुके हैं।

फिल्मों में पुलिस अफसर और कानून का साथ देने वाले रोल निभाने के बाद, अब छोटे परदे पर उनका यह रूप देखना काफी मजेदार होगा। वहीं अनूप सोनी भले ही अब नई फिल्मों और वेब सीरीज में बिजी हैं, लेकिन ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट के रूप में उन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे।

अनूप सोनी ने कहा

इधर अनूप सोनी ने अजय देवगन के नए होस्ट बनने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के करियर में कुछ काम ऐसे होते हैं, जो उसकी सबसे बड़ी पहचान बन जाते हैं। उनके लिए ‘क्राइम पेट्रोल’ भी ऐसा ही शो रहा है। अनूप सोनी ने पुरानी यादों को याद करते हुए बताया कि ‘क्राइम पेट्रोल’ से उनका रिश्ता काफी खास रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि “जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ नहीं आ जाता, मैं चाहे कितना भी काम कर लूं, लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेंगे। “

पुरानी यादों को किया साझा

उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि इस शो से पहले लोग उन्हें हिट सीरियल ‘बालिका वधू’ के ‘भैरों सिंह’ के रोल से जानते थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करना शुरू किया, लोगों के दिल में इस शो की जगह इतनी गहरी हो गई कि वे बालिका वधू को भूल ही गए।

जब अनूप सोनी से यह पूछा गया कि क्या उन्हें हमेशा एक ही शो से पहचाने जाने का डर लगता है? तो उन्होंने कहा कि वे इस पहचान को बेहद खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं और वह बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की एक सलाह याद करते हुए कहा कि जब जनता आपको किसी रोल के लिए ज्यादा प्यार दे, तो उससे दूर भागने के बजाय उसे अपना लेना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर