Monday, November 2, 2026

दक्षिण बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की

बिहार: बिहार में इन दिनों मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राज्य के 19 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, मानसून सत्र में महज 20 घंटे सदन में हुआ कामकाज

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को भी डबल अलर्ट जारी रहेगा। बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन गयाजी, रोहतास और कैमूर जिले में भयंकर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

दूसरी तरफ, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं। मॉनसून ट्रफ में बदलाव और नमी वाली हवाओं के कारण ज्यादा बारिश हो सकती है। लेकिन पूरे बिहार में एक जैसी बारिश नहीं होगी।  कहीं ज्यादा तो कहीं कम प्रभाव रह सकता है। लेकिन ज्यादातर बिहार के उत्तर हिस्से में ही बारिश होने की संभावना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर