नई दिल्ली : सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और चर्चित कॉमेडियन कुणाल कामरा के ख़िलाफ़ चंडीगढ़ की एक अदालत में याचिका दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : छात्रों के प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, कहा – ज्यादती करने वालों को मिले सजा
धारा 299 और 302 के तहत दर्ज
याचिका दायर करने वाले वक़ील विभु सिंह सैनी ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया, “चंडीगढ़ कोर्ट में शिकायत दाख़िल की गई है और अदालत ने सोमवार को नोटिस जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि यह शिकायत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत दर्ज कराई गई है.” सैनी के मुताबिक़, बीएनएस की धारा 299 धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 302 धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामलों से जुड़ी है.
15 जुलाई से जुड़ा है मामला
उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला 15 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां कुणाल कामरा ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक के साथ मंच साझा किया था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान कुणाल कामरा की ओर से दिए गए कुछ बयानों से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं. सैनी ने दावा किया, “कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भगवान श्री राम और माता सीता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं.”


