Thursday, November 5, 2026

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान, दो खिलाड़ियों को पहली बार टीम में मिली जगह

खेल डेस्क : बीसीसीआई ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है जबकि वॉशिंगटन सुंदर को चोट के कारण टीम में जगह नहीं मिली है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव टीम में बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर में 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, नीतीश कुमार ने की ये अपील

दो नए खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने वनडे में डेब्यू कर प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को अब टेस्ट टीम में भी मौका दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था और फिर इंग्लैंड भी गए थे। अब वह श्रीलंका भी जाएंगे। वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस ऑलराउंडर को सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम टीम में तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर टीम में रहेंगे।

घोषित भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर