Sunday, September 13, 2026

सरायकेला के आदित्यपुर में ड्रग्स सिंडिकेट’ पर पुलिस की छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकद बरामद

रांची: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने के सर्च ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया। राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती, इमली चौक समेत कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें : अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक और कुणाल कामरा के ख़िलाफ़ धार्मिक भावना आहत करने को लेकर चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर

‘लालटू’ की तलाश में पुलिस 

WhatsApp Image 2026 07 28 at 12.41.04

सूत्रों के अनुसार पुलिस की नजर लंबे समय से सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर रही है। इसी कड़ी में संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई, जहां से पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की। बरामद रकम की गिनती जारी है और माना जा रहा है कि यह रकम नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ड्रग्स कारोबार से जुड़े ‘लालटू’ की तलाश में जुटी है। उसकी तलाश में लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से पूरे ड्रग्स सिंडिकेट की परतें खुल सकती हैं।

हिरासत में युवक, कई रडार पर

WhatsApp Image 2026 07 28 at 12.41.04 2

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में भी लिया है, जिससे पूछताछ में पुलिस को ड्रग्स सप्लाई चेन, फाइनेंसरों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कई संदिग्ध पूर्व से ही पुलिस के रडार पर हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने पार्कों, चौक-चौराहों, सुनसान स्थानों और देसी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।

ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि बरामद नकदी और कार्रवाई का विस्तृत खुलासा नोटों की गिनती पूरी होने के बाद प्रेस वार्ता में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ड्रग्स तस्करी, फरार अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जड़ तक पहुंचेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर