Sunday, November 1, 2026

JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. ख्य़ांग्ते

रांची: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते मंगलवार को JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे। वह ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर कार से सीआईडी दफ्तर पहुंचे, जहां पहले से ही उनकी मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। सीआईडी कार्यालय में पूछताछ के पहले जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन मीडिया से दूरी बनाते नजर आए और मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना सीधे कार्यालय के अंदर चले गए। बता दें कि सीआईडी ने सोमवार को समन जारी कर पूर्व अध्यक्ष को पूछताछ के लिए मंगलवार को सीआईडी कार्यालय में पेश होने को कहा था।

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से आज सीआईडी करेगी पूछताछ

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पिछले एक सप्ताह से सीआईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते 21 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 समेत पूर्व में आयोजित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले की जांच को लेकर जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी और इस दौरान जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गु्प्ता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। 21 जुलाई को ही देर रात जेपीएससी चेयरमैन के पद से एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 23 जुलाई को सीआईडी ने एल ख्यांग्ते के सरकारी आवास में छापेमारी भी की थी.

इधर सीआईडी ने 21 जुलाई को ही जेपीएससी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के ठिकानों पर छापेमारी की थी और इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर गोड्डा के पोड़ैयाहाट के बीएसओ अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. बाद में टीडीपीएल के निदेशक समेत कई अन्य कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस मामले में सीआईडी अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पिछले दिनों सीआईडी द्वारा एल खियांग्ते के जेपीएससी कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर