Sunday, June 14, 2026

चार्ज में लगी नई इलेक्ट्रिक स्कूटी महज 4 घंटों में जलकर राख, घर में हुई घटना से लाखों का नुकसान

नवादा: बिहार के नवादा में चार्जिंग के दौरान नई इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे घऱ में भीषण आग लग गया. इस घटना से घर पर रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. हालांकि घर के सभी लोग सुरक्षित है. घटना के बाद पीड़िता ने शोरुम और थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

4 घंटे में नई स्कूटी जलकर राख

जानकारी के अनुसार, नवादा स्थित वारसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में वार्ड पार्षद सुनैना देवी के घर यह हादसा हुआ. उसके बेटे ने बुधवार की शाम 7 बजे नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी और फिर उसे रात के 12 बजे चार्ज में लगाया. वहीं पीड़िता ने कहा कि ब्लास्ट होने से करीब 10 मिनट पहले स्कूटी से धुंआ निकला दिखाई. स्थिति को समझते हुए सभी लोग घर से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे, उसी समय जोरदार धमाका हो गया और देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई.

इसे भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद लगा ली फांसी, बेरोजगारी को लेकर होता था झगड़ा

3-4 लाख रुपए का नुकसान

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस हादसे में घर के अंदर रखा टीवी, स्पीकर, फ्रिज, पंखा, फर्नीचर, बाइक समेत कई जरूरी सामान जलकर राख हो गए. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित के भाई उदय ने बताया कि स्कूटी खरीदने के महज कुछ घंटों के बाद ही यह हादसा हो गया. रात में सभी लोग कमरे में सो रहे थे, तभी जलने की गंध महसूस हुई और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया और आग तेजी से पूरे घर में फैल गया.

परिवार के सभी लोग सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर