Saturday, October 31, 2026

रेल मंत्री द्वारा जारी नए वेबसाइट से चुटकी बजाते बुक होगी ट्रेन की टिकट, जाने कैसे

न्यूज डेस्क: भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों के लिए नई वेबसाइट लॉन्च कर रही है. जिसके माध्यम से यात्री चुटकी बजाते ही ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के मानवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 11 जून गुरुवार को छात्रों से बातचीत के दौरान घोषणा की है कि अगले महीने 15 जुलाई तक IRCTC बिल्कुल नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी.

नई वेबसाइट लॉन्च का कारण

आमजन के त्योहारों के समय तत्काल टिकट की बुकिंग करते है तो भारी ट्रैफिक के कारण IRCTC की वेबसाइट की गति काफी धीमी हो जाती है. जिस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी को दूर करने क लिए इस प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया जा रहा है. मीडिया से बातचीत के दौरान रेलवे के सीनियर अफसर ने कहा कि इस नई वेबसाइट में पहले की तुलना में कई बेहतरीन, तेज और आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे. जिसका मकसद यूजर्स के ऑनलाइन टिकट बुकिंग के अनुभव को बेहद आसान, सुरक्षित और शानदार रुप देना है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली की जनता पर बिजली का झटका, DERC ने जारी किया नया आदेश

आसानी से उपयोग करें

इस नई तकनीक से यात्रियों को विभिन्न प्रकार से फायदा होगा. जैसे वेबसाइट के लोड होने और कम समय में टिकट के बुक होने में कम समय लगेगा. वेबसाइट का लुक और लेआउट फ्रेंडली होगा, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. वहीं टिकट बुक करने और उसे कैंसिल कर रिफंड स्टेटस देखने जैसे काम पहले से ज्यादा सुचारु होगा. जिससे लोग कम समय और आसानी से तत्काल किसी भी त्योहार में टिकट बुक कर सकेंगे. इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकेगा.

इसे जरुर देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर