Sunday, June 14, 2026

ग्रेटर नोएडा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद लगा ली फांसी, बेरोजगारी को लेकर होता था झगड़ा

ग्रेटर: नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे थे. वहां लोगों का कहना है कि वे पति-पत्नी है. शुरुआती जांच में पता चला कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की, इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.

लिव-इन में रहते थे दोनों 

नॉलेज पार्क थाना पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय प्रेमी गुड्डू पासवान उर्फ गोलू देवरिया निवासी अपनी प्रेमिका ज्योति के साथ किराए के मकान में लिव-इन में रहता था. बुधवार की रात बंद कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर गई जहां गुड्डू का शव फंदे से लटका और ज्योति का शव फर्श पर पड़ा मिला.

इसे भी पढ़े: बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्थल निरीक्षण

बेरोजगारी को लेकर होता था झगड़ा

जानकारी के अनुसार, ज्योति एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हाउस कीपिंग का काम करती थी, लेकिन वो बीते 20 दिनों से हॉस्पिटल नहीं गई थी. वहीं गुड्डू कुछ काम नहीं करता था. पड़ोसियों ने कहा, लगभग 2 दिनों से उन्हें किसी से नहीं देखा था. दोनों देवरिया के निवासी थे और करीब 3 साल पहले से ही किराए पर रहते थे.

दोनों के बीच अक्सर गुड्डू की बेरोजगारी को लेकर झगड़ा होता था. ज्योति नौकरी करती थी, लेकिन उसने भी काम छोड़ दिया था. जिससे घर का खर्च उठाना मुश्किल होता गया और उनके बीच विवाद बढ़ने लगा. आशंका है कि इसी झगड़े के कारण हत्या और आत्महत्या की घटना के अंजाम दिया गया.

परिजनों को दी गई जानकारी

थाना प्रभारी ने कहा कि रात में घटना की सूचना मिली कि एक कमरे से बदबू आ रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी और आगे की जांच में जुट गई है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर