न्यूज डेस्क: देश भर की जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है, लेकिन इस बीच सरकार ने अब प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में खुदरा महंगाई दर पहले से बढ़कर लगभग 3.93% तक पहुंच चुकी है, जिससे लोगों के घरों और जेब का बजट हिल चुका है. वहीं आने वाले दिनों में प्याज लोगों के रसोई पर गहरा असर छोड़ सकती है. सरकार ने किसानों से प्याज खरीदने की कीमत बढ़ा दी है.
Highlights:
किसानों को राहत देने का प्रयास
सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अपने बफर स्टॉफ कार्यक्रम के तहत प्याज खरीदने की दर को बढ़ा दिया है. पहले सरकार किसानों से 15.80 रुपए प्रति किलो प्याज की खरीद कर रही था, जिसे अब बढ़ाकर 16.50 रुपए प्रति किलों कर दी गई है. बता दें कि शनिवार से लोगों को यह दर प्रभावित करेगी. सरकार जब किसानों से ऊंचे दामों में फसल की खरीद करती है, तो इसका असर आने वाले समय में बाजार के उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है.
इसे भी पढ़े: रेल मंत्री द्वारा जारी नए वेबसाइट से चुटकी बजाते बुक होगी ट्रेन की टिकट, जाने कैसे
जनता का बढ़ेगा बोझ
सबसे ज्यादा प्याज उगाने वाले राज्य महाराष्ट्र के किसान अब भी सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है. किसानों ने कहा कि हाल के दिनों में खेती की लागत में बीज, खाद, कीटनाशक और मजदूरी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. किसानों की मांग है कि सरकार 30 रुपए प्रति किलो के भाव से प्याज की खरीद करें. वहीं जानकारों के अनुसार, सरकार ने अगर किसानों की मांग को पूरा किया, तो बाजार ने प्याज की कीमत आसमान छू लेगी और जनता पर इसकी आर्थिक बोझ बढ़ेगा.
महंगाई से होगी परेशानी
मई महीने की आंकड़ों के अनुसार, पहले से ही कई अन्य सब्जियों ने लोगों का जायजा बिगाड़ दिया है. जैसे टमाटर की कीमत में 48.43% उछाल आया है. वहीं अदरक की कीमत में 32.49% तक बढ़ी है. वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध व तनाव के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले महीने से ज्यादा असर जाल रही है. वहीं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आने वाले समय में महंगाई के आंकड़े बढ़ जाएंगे. जिससे आमजन के परेशानियों का सामना करना होगा.



