Thursday, October 29, 2026

INDvsAFG : पहले ODI में बारिश बनी बाधा! फिर भी लोगों का उत्साह कायम

INDvsAFG : भारत और अफगानिस्तान के पहले वन डे मैच में बारिश बाधा बन गई है। बारिश की वजह से टॉस में डिले किया गया है। ये भारत और अफगानिस्तान का वन डे का पहला बाइलैटरल सेरीज़ है, जहां दोनों टीमें आमने सामने होंगी। वन डे में आखिरी बार भारत और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने सामने थे। ये मुकाबला धर्मशाला में होना है। हालांकि मौसम विभाग ने जानकारी जारी की है की 55 प्रतिशत बारिश होनी है। अभी भी धर्मशाला में बारिश जारी है, हालांकि पब्लिक के लिए स्टेडियम में लगातार गाने बजाए जा रहे हैं। दोनों टीमें भी स्टेडियम में ही मौजूद हैं।

मुकाबले में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर हैं। वहीं इस बुमराह और सिराज को रेस्ट दिया गया है। हालांकि रोहित शर्मा टीम का हिस्सा है। कोहली के न होने के कारण रोहित और गिल पर ज़्यादा जिम्मेदारियाँ होंगी। इनके बाद श्रेयस अय्यर और के एल राहुल पर भी सबकी नजरें होंगी। ओपनिंग में रोहित और गिल ही होंगे, लेकिन तीसरे नंबर पर टीम किसको भेजती है, ये बड़ा सवाल होगा। क्योंकि टीम में ईशान किशन, राहुल जैसवाल जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव प्रसिद्ध कृष्णा और अरशदीप सिंह पर ज़्यादा दबाव होगा।

वहीं अफगानिस्तान की ओर से बल्लेबाजी इब्राहीम जादरन, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजंतुल्लाह उमरजाई पर टिकी होंगी। गेंदबाजी में रशीद खान टीम को लीड करेंगे। आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे और भारतीय बल्लेबाजी के लिए परेशानी बन सकते हैं।

पॉसिबल प्लेइंग 11 

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी/इकराम अलिखिल , राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर