Thursday, October 29, 2026

बोकारो में लापता महिला व दो नाबालिग बच्चियां 48 घंटे में बरामद, रांची से हुई बरामदगी

बोकारो : बेरमो (बोकारो)नावाडीह थाना क्षेत्र से लापता महिला और दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों को रांची से खोजकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। 12 अप्रैल को हुलास प्रजापति ने आवेदन देकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने की सूचना दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो नावाडीह थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें : रांची में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान महिला और बच्चियों को रांची में सकुशल बरामद कर लिया गया। एसडीपीओ बी एन सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण महिला परेशान थी और पैसों की जरूरत के चलते घर से निकल गई थी। इसी वजह से तीनों अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रांची चली गई थीं, जहां वे काम की तलाश में थीं। इस दौरान उनके खर्च के लिए लगभग 1600 रुपये ही बचे थे। बोकारो पुलिस की तत्परता से 48 घंटे के भीतर तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर