Wednesday, July 22, 2026

रांची में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह बिहार से हथियार लाकर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांडर निवासी विशाल सिंह, चान्हों के अभिषेक शर्मा और करण गोप के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्टल, दस जिंदा गोलियां, चार मैगजीन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें : महिला की कपड़े फाड़कर आग लगाने की कोशिश, 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ी 13 अप्रैल की रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हाथ लगी। पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो युवकों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें हथियारों की आपूर्ति मांडर के करगे गांव निवासी विशाल सिंह करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल सिंह के घर पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा।

अवैध हथियारों का स्टॉक रखने का अड्डा

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि विशाल ने अपने घर को ही अवैध हथियारों का स्टॉक रखने का अड्डा बना रखा था। विशाल ने पुलिस को बताया कि उसे हथियारों की खेप अभिषेक शर्मा पहुंचाता है, जो बिहार से हथियार लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचता था। अभिषेक के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने मांडर के हातमा जंगल में घेराबंदी कर अभिषेक शर्मा और उसके साथी करण गोप को भी गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर