Monday, November 2, 2026

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रैक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप

बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बड़काकाना-गोमो रेलखंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन पर खड़ी कोयले की रेक की दो से तीन बोगियों से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रबंधन ने तत्काल डीवीसी अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें : पलामू में JTET परीक्षा ड्यूटी के दौरान जवान की SLR गायब, घंटों बाद सोफे के नीचे मिला सरकारी हथियार

स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार के अनुसार, कोयले से लदी यह रेक कथारा वाशरी से कोयला लेकर नवी नगर जा रही थी। इसी दौरान रविवार सुबह बोकारो थर्मल स्टेशन पर रेक के रुकने के बाद स्टेशन मास्टर की नजर दो से तीन बोगियों से निकलते धुएं पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्थानीय डीवीसी अधिकारियों से संपर्क किया गया।

इधर सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर पहले विद्युत संचालन बंद कराया गया। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ दमकल कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर