Sunday, November 1, 2026

पलामू में JTET परीक्षा ड्यूटी के दौरान जवान की SLR गायब, घंटों बाद सोफे के नीचे मिला सरकारी हथियार

पलामू : जिले में JTET परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान की लापरवाही का मामला सामने आया है. मेदिनीनगर के रेडमा स्थित एक रिश्तेदार के घर ठहरे जवान संजीव तिवारी की सरकारी SLR राइफल अचानक गायब हो गई. हथियार गायब होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें: पलामू में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो टोटो और तीन मोबाइल जब्त

जानकारी के अनुसार जवान की ड्यूटी JTET परीक्षा में लगाई गई थी. वह रेडमा स्थित अपने रिश्तेदार के घर सो रहा था. नींद खुलने पर उसे अपनी SLR नहीं मिली. इसके बाद उसने टाउन थाना को सूचना दी. शुरुआत में जवान ने हथियार गाड़ी से चोरी होने की बात बताई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की.

कई घंटों की छानबीन के बाद सरकारी हथियार उसी घर में सोफे के नीचे से बरामद हुआ. मामले को गंभीरता से लेते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जवान को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है. जवान का मेडिकल टेस्ट भी कराया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर