न्यूज डेस्क : मोकामा से विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जेडीयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में विधानसभा ने अनंत सिंह से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
Anant Singh Notice: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को विधानसभा सचिवालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर सचिव संजय कुमार सिंह ने यह नोटिस भेजा है। इसमें अनंत सिंह को सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। सोमवार को उन्हें विधानसभा का नोटिस मिल गया। यह पूरा मामला पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप से जुड़ा है। जेडीयू ने इन्हीं आरोपों को आधार बनाकर अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी शिकायत
अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग जेडीयू की ओर से की गई थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को आवेदन सौंपकर अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। अपने आवेदन में जेडीयू ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसी शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय में इस मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।
शिकायत के साथ सौंपे गए अखबारों की कटिंग और सीडी
जेडीयू ने अपनी शिकायत को मजबूत करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को कई दस्तावेज भी सौंपे थे। इनमें अखबारों की कटिंग, सीडी और अन्य सबूत शामिल थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इन दस्तावेजों का संज्ञान लेने के बाद मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से अनंत सिंह को नोटिस जारी किया गया।
सात दिनों के भीतर देना होगा जवाब
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस में अनंत सिंह को सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को उन्होंने यह नोटिस प्राप्त कर लिया। हालांकि, अभी तक उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। अब सभी की नजर अनंत सिंह के जवाब पर है। उनका पक्ष सामने आने के बाद ही विधानसभा की ओर से आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
इसे भी पड़े : Bihar Free Electricity: 125 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों से क्या कहा, जानें पूरा मामला

